Saturday, March 16, 2013

भारत वालो आगे बड़ो


भारत वालो आगे बड़ो
बच्चो प्यारा देश हमारा,
तुम इसको जानो पहचानो,
अपनी मातृभूमि की रक्षा करना ये प्रण है हमारा,
हम करते हैं अपने देश का सम्मान,
भारत है मेरे देश का नाम,
ऊँची रखो इसकी शान |
अंग्रेज़ थे हवा का झोका,
उन्होने दिया हमको धोखा,
हम अपने देश का मान बढायेंगे,
दुश्मन को मार भगायेंगे,
दुनिया में है देश न्यारा बच्चो पराया देश हमारा ||     
                                          …….…….Rishu (Class-5)

दिवाली


दिवाली
बच्चों का है प्यारा त्यौहार,
है जिसका नाम दिवाली,
उस दिन रावण से आज़ाद हुई सीता जी,
उस दिन राम अयोध्या लौटकर आए थे,
राक्शस जाति का नाम मिटाये थे,
इसलिये सब खुशी मनाये थे,
मिल-जुलकर पटाखे छुडाये थे,
और अपना घर सजाये थे,
उस दिन सच्चाई की जीत हुई थी,
रावण की  मृत्यु हुई थी ||                  
                                  …..…….Rishu Class-5

मेहनत


मेहनत
मेहनत करके बड़े आदमी बनोगे तो नाम होगा
बेमानी करके बड़े आदमी बनोगे तो नाम बदनाम होगा,
कोई आदमी मेहनत करके दो दिन की रोटी कमाता है
और कोई बेमानी करके हाय कमाता है,
आज का जमाना है मेहनत करके कमाना है |
                                              ………….Rishu (Class-5)

पेन


पेन
पेन से लिखते हैं हम,
इसलिए पेन रहता हमारे संग,
पेन नहीं करता हमको तंग,
झट करता हमारा काम देश भर में इसका नाम,
इसने अनपढ़ और गंवार को विद्वान बनाया है
ये हम लोगों के काम में आया है
                                         ………….Rishu (Class-5)

पानी


पानी
पानी है हमारी ज़िंदगानी,
पानी से करते गाय, भैंस की सानी,
खाने में डाला जाता है पानी,
इसलिये हमको बचाना है पानी,
पानी गंदा करके पीते इसलिए होती हमको बीमारी,
पानी के सहारे जीती है दुनिया सारी,
इसलिए बचना है हमको पानी
                                         ………….Rishu (Class-5)