Saturday, March 16, 2013

किसे क्या कहते हैं



"किसे क्या कहते हैं"
जो अन्याय का न्याय करे उसे भगवान कहते हैं,
जो विदेशी का सम्मान करे उसे हिंदुस्तान कहते हैं |
जो किसी भी दुविधा में साथ ना छोड़ें उसे दोस्त कहते हैं,
जो जिंदगी से लड़ना सीख ले उसे बलबान कहते हैं |
जो दूसरों पर अन्याय करे उसे शैतान कहते हैं,
जो सभी पर दया करे उसे इंसान कहते हैं |
जो आसानी से ना मिले उसे लक्ष्य कहते हैं,
जो किसी ने लिखकर भेजा हो उसे पत्र कहते हैं |
जो दूसरों के लिए जिया हो उसे जीवन कहते हैं,
जो दूसरों के घर में उजाला करे उसे सूरज कहते हैं |
अगर हार हुई हो तो उसे पराजय कहते हैं,
जो किसी से न डरे उसे "अभय" कहते हैं ||
                                                                                   ……Abhay Singh Yadav
                                 Class 8th

1 comment:

  1. आप ने बहुत गूढ़ बात लिखी है अभय जी . ऐसी ही रचनाएँ लिखते रहिये अति सुन्दर

    अशोक गुप्ता (IITK 1972)

    ReplyDelete